| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Dec 02, 2012 - 12:00:27 PM |
Title - आरीपीएफ ने की रेलवे एक्ट में 13 गिरफ्तारी 5,700 राजस्व वसूलीPosted by : Mafia on Dec 02, 2012 - 12:00:27 PM |
|
|
जागरण संवाददाता: रेलवे सुरक्षा बल ने नवंबर माह में साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाकर रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जिनसे 5,700 रुपये की वसूली भी की। जंजीर खिंचने के मामले में 6,ट्रेस पास में एक व एसएलआर में माल लेकर चलने के आरोप में 6 व्यक्तियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की ओर से गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में आरपीएफ ने 10 मामला दर्ज किया है। इस माह महिला बोगी में सफर करने वाले व स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले एक भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिसके कारण पिछले माह की तुलना में राजस्व कम हुआ है। वहीं पूरे माह में आरपीयूपी एक्ट के दो मामले दर्ज किए गए। जिसमें एक अज्ञात व एक मामले में दीपक कुमार साह को आरोपी बनाया गया है। एक मामला सीएसटी 9 प्लेट चोरी करने व एक सिगनलिंग प्वांट मोटर से जुड़ा है। रेलवे पोस्ट में जिस मो.जावेद उर्फ कातिल के खिलाफ कई मामले दर्ज थे उसकी मौत इस माह ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है। |