Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 29, 2013 - 12:00:45 PM


Title - इंजन में खराबी से रुकी रही ट्रेन
Posted by : riteshexpert on May 29, 2013 - 12:00:45 PM

रतनपुरा (मऊ) : सरयू-यमुना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन मंगलवार को स्थानीय स्टेशन के समीप खराब हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब 45 मिनट तक यहां रुकी रही। गर्मी के चलते यात्री परेशान रहे। ट्रेन के जाने के सवा घंटे बाद तक जाम की स्थिति बनी रही।
उक्त ट्रेन जैसे ही रतनपुरा स्टेशन के समीप पहुंची ही थी कि उसके इंजन में खराबी आ गई। ट्रेन का कुछ हिस्सा रेलवे क्रासिंग पर था। इसी बीच बलिया-मऊ पैसेंजर ट्रेन भी स्टेशन पर पहुंची। लगभग 45 मिनट के बाद चालक के अथक प्रयास के बाद ट्रेन रवाना हुई। इन दोनों ट्रेनों के पास होने में दो किलोमीटर तक जाम लग गया। लगभग दो घंटे तक जाम के जाम से लोग परेशान रहे।