Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Mar 30, 2013 - 18:00:34 PM


Title - इंटरसिटी में बम फटने की अफवाह से दहशत
Posted by : railenquiry on Mar 30, 2013 - 18:00:34 PM

कुंडा, प्रतापगढ़ : मिर्जापुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी ट्रेन में शुक्रवार को बम फटने की अफवाह ने रेल महकमे व यात्रियों को हिलाकररख दिया। जांच में बम न मिलने पर लोगों की जान में जान आई।
गाड़ी जैसे ही हरनामगंज कुंडा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, बरई रेलवे क्रासिंग के पास चलती ट्रेन में बम फटने जैसी तेज आवाज हुई। यात्रियों ने इसकी सूचना हरनामगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही पीडब्लूआइबृजेश कुमार शुक्ला ट्राली से मौके पर गए, जहां पर उन्हें शौचालय की टूटी हुई पाइप मिली। ऐसे में वह उस पाइप को लेकर स्टेशन लौट आए। साथ ही ट्रेन के जिस डिब्बे से आवाज होने की जानकारी मिली थी उसे चेक कराया तो उसके शौचालय की पाइप टूटी हुई थी।
हरनामगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पाइप टूटने के बाद गिट्टियों से कुछ दूर तक टकराती गई, जिसके कारण तेज आवाज हुई और यात्रियों में हड़कंप मच गया।