Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 22, 2017 - 14:02:54 PM


Title - इंदौर के पास मंगलिया पर बनेगा नया रेलवे स्टेशन
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 22, 2017 - 14:02:54 PM

मंगलिया में दो प्लेटफार्म का नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा जहाँ इंदौर स्टेशन जितनी ही सुविधाएं दी जाएंगी| लोकसभा स्पीकर के प्रस्ताव और डिजाईन को मंजूरी मिल गयी है और अब ये प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा जाएगा|
इसके अलावा इंदौर - दाहोद रेल लाइन के लिए गुजरात के हिस्से कि 20 में से 10 किमी जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है जबकि राऊ के पास तिहि से आगे काम चल रहा है|
इधर इंदौर से चलने वाली ट्रेनों के लक्ष्मीबाईनगर नगर स्टेशन पर भी स्टॉपेज मिलने की मांग राखी गयी है जबकि कुछ ट्रेनों को महू से चलाये जाने की भी बात कही गयी है|
इंदौर-पटना-गुवाहाटी ट्रेन जल्द चलने और पार्क रोड प्लेटफार्म का कार्य जल्द शुरू करने के लिए भी ज्ञापन सौंपा गया है|
-HINDI-