Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 05, 2017 - 20:52:46 PM


Title - इंदौर से चलने वाली ट्रेनें घण्टों विलम्ब से चल रही हैं
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 05, 2017 - 20:52:46 PM

इंदौर से चलकर उत्तर भारत जाने वाली गाड़ियों की रफ़्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लग चुका है|  सभी गाड़ियां कोहरे की मार झेल रही हैं और घण्टों विलम्ब से चल रही हैं जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|
मालवा एक्सप्रेस जो इंदौर से जम्मू के बीच चलती है औसतन पांच घण्टे विलम्ब से चल रही है| निजामुद्दीन एक्सप्रेस जो इंदौर से दिल्ली के बीच चलती है औसतन 3 से चार घण्टे तो विलम्ब हो ही जाती है| इसके अलावा इंदौर से देहरादून आने और जाने वाली गाड़ी कई घण्टे विलम्ब हो जा रही है|
इसी तरह रीवा और ग्वालियर से आने और जाने वाली गाड़ियां कम से कम दो घण्टे विलम्ब से चल रही हैं| मौसम विभाग के अनुसार अभी स्थिति और भी ख़राब होगी और कोहरा अभी बना ही रहेगा| रेलवे अधिकारियों का कहना है की जब तक कोहरा बना रहेगा, ट्रेनों की चाल में सुधार नहीं आ पाएगा|

-HINDI-