Indian Railways News => Topic started by greatindian on Mar 25, 2013 - 06:00:16 AM


Title - इटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनें प्रभावित
Posted by : greatindian on Mar 25, 2013 - 06:00:16 AM

दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर-
हावड़ा संभाग अंतर्गत
सांतरागाछी स्टेशन के नजदीक 22 मार्च
की रात से शुरू हुए इंटरलॉकिंग कार्य
का असर शनिवार को भी मेदिनीपुर-
खड़गपुर-हावड़ा संभाग में
ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा।
दर्जनों लोकल व मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद
रहने से
यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़
ी।
दक्षिण-पूर्व रेलवे ने बेहतर परिचालन और
यात्री सुरक्षा के लिए
सांतरागाछी स्टेशन पर रूट रिले
की इंटरलॉकिंग प्रणाली शुरू करने
का फैसला किया है, क्योंकि अभी तक
ब्रिटिश जमाने की तकनीकी से
ही ट्रेनों की आवाजाही हो रही थी।
योजना के तहत शुक्रवार की रात से
अभियान शुरू हुआ। रेलवे प्रशासन की ओर से
करीब दो सौ ट्रेनों के रद किए जाने
की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी।
अधिकारियों का मानना था कि शनिवार
और रविवार को संभाग में ट्रैफिक वैसे
ही कम रहता है। इस वजह से ट्रेनें रद रहने
के बावजूद इस स्थिति का कोई विशेष असर
नहीं पड़ेगा। अधिकारियों ने हर एक घंटे
पर औसतन एक लोकल ट्रेन संभाग में चलाने
की भी घोषणा की। हालांकि इसके
बावजूद खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर
ट्रेनों की प्रतीक्षा में बड़ी संख्या में
यात्रियों का जमावड़ा देखा गया। मंडल
रेल प्रबंधक राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने
कहा कि इंटरलॉकिंग कार्य योजना के
तहत चल रहा है। यह कार्य 25 मार्च
की तड़के तक चलेगा।