Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 13, 2017 - 12:40:11 PM


Title - इलाहबाद स्टेशन पर मिले 11 , 12 और 13 वर्ष के तीन बच्चे, आरपीएफ ने किया चाइल्ड लाइन के सुपुर्द
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 13, 2017 - 12:40:11 PM

10 जनवरी को इलाहाबाद रेलवे स्‍टेशन पर जांच के दौरान प्‍लेटफार्म नमबर चार / पांच पर तीन बच्‍चे संदिग्ध अवस्‍था मे आरपीएफ को मिले थे जिनसे पूछने पर तीनों ने अपना नाम -

मो. सलमान, मो. इकरामुद्दीन और अहमद हुसैन बताया। 

ये तीनो ही बिहार के हैं और इनकी उम्र 12 , 13  और 11 है| इनमे से दो बिहार के पलासी और एक पूर्णिया से है| तीनो ही बच्चे डांट पड़ने के कारण भाग कर आये हुए थे और तीनों के ही पास घर से संपर्क करने का कोई साधन नहीं था जिस वजह से  तीनो को चाइल्‍ड लाइन इलाहाबाद के कार्यकर्ता शिवकुमार को सुपुर्द कर किया गया है।

-HINDI-