Indian Railways News => Topic started by railgenie on Feb 11, 2013 - 03:00:27 AM


Title - इलाहाबद रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 10 श्रद्धालु मरे
Posted by : railgenie on Feb 11, 2013 - 03:00:27 AM

इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हादसा हो गया है जिसके कारण 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ कई लोग घायल भी हुए हैं। ऐसी सूचना है कि प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 पर हादसा हुआ है। इलाहाबाद में कुंभ मेले के आयोजन के कारण लोगों का हूजूम वहां उमड़ा हुआ है।इससे पहले इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान सेक्टर 12 में भगदड़ मचने से दो व्यक्तियों की मत्यु हो गई। इस दौरान मौनी अमावस्या के मौके पर तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई।
सेक्टर मजिस्ट्रेट अभय राज ने बताया कि सेक्टर 12 में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई और इस दौरान दो व्यक्तियों की कुचले जाने से मौत हो गई। इनमें एक महिला वाराणसी की है, जबकि एक अधेड़ पुरुष पश्चिम बंगाल से कुंभ स्नान के लिए यहां आए थे।हालांकि कुंभ मेला कमिश्नर देवेश चतुव्रेदी ने मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भगदड़ में एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। अभय राज ने बताया कि भगदड़ में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। उन्होंने बताया कि शाम को मौनी अमावस्या के स्नान के बाद घाटों से लौट रही भारी भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई।