Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 03, 2013 - 11:59:38 AM


Title - इलाहाबाद एक्सप्रेस भरेगी जयपुर तक फर्राटा
Posted by : greatindian on Aug 03, 2013 - 11:59:38 AM

मथुरा: अब मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। दो अक्टूबर से इसका विस्तार जयपुर तक कर दिया जाएगा। इस ट्रेन के विस्तार करने की घोषणा रेल बजट 2013-2014 में की गयी थी।
गाड़ी संख्या 1203 इलाहाबाद-मथुरा एक्सप्रेस अब इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12404 जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस कहलाएगी। यह गाड़ी दो अक्टूबर को जयपुर से एवं इलाहाबाद से तीन अक्टूबर को नियमित रूप से चलेगी। मथुरा से यह ट्रेन सुबह 8.25 बजे चलकर दोपहर 12.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से 15.20 बजे चलकर मथुरा रात्रि 20.10 बजे पहुंचेगी। मथुरा-जयपुर के मध्य गोवर्धन, ब्रजनगर, अलवर, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन का विस्तार जयपुर तक हो जाने के बाद जयपुर का सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
पीआरओ भूपेंदर ढिल्लन ने बताया कि दो अक्टूबर से मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस का जयपुर तक विस्तार कर दिया जाएगा।