| Indian Railways News => | Topic started by ConfirmTicket on Jun 04, 2013 - 00:02:53 AM |
Title - इस साल ट्रेनों में लगेंगे 2500 ग्रीन टायलेटPosted by : ConfirmTicket on Jun 04, 2013 - 00:02:53 AM |
|
|
मैसूर. भारतीय रेलवे ने ट्रेन की बोगियो के पुराने टायलेट को हटाकर ग्रीन टायलेट लगवाने के लिए रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ करार किया है.2012-13 के दौरान पच्चीस सौ ग्रीन टायलेट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. रेल मंत्रालय द्वारा गठित एक विशेष समिति की अनुशंसा पर ट्रनों में जैव शौचालय लगाए जाने की पहल की गई है. हालांकि राजधानी, शताब्दी और दूरंतों ट्रेनों में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए पिछले साल से ही नियंत्रित विसर्जक शौचालय प्रणाली.सीडीटीएस. का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अवायवीय जीवाणु पर आधारित 68 जैवशौचालय अमेरिका से खरीदे गए हैं जबकि डीआरडीओ द्वारा स्वदेश निर्मित 436 टायलेट कुल नौ ट्रेनों में लगाए जा चुके हैं. |