Indian Railways News => Topic started by irmafia on May 26, 2013 - 12:01:01 PM


Title - उखड़ा स्टेशन पर ट्रेन का हो ठहराव
Posted by : irmafia on May 26, 2013 - 12:01:01 PM

संवाद सहयोगी, उखड़ा : अंडाल-सैंथिया रेलमार्ग के उखड़ा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर एवं एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर जिला युवा कांग्रेस की ओर से रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी को पत्र दिया गया है।
कृष्णा राय ने बताया कि उखड़ा कोयलांचल का मुख्य स्टेशन है। इस इलाके के आसपास काफी संख्या में बाहर के लोग ईसीएल एवं अन्य संस्थानों में काम करते हैं। यहां के लोगों को किसी भी ट्रेन में आरक्षण करवाने के लिए अंडाल या रानीगंज जाना पड़ता है। वहीं एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव न होने के कारण काफी परेशानी होती है। जबकि उखड़ा से होकर कई ट्रेनें रोज गुजरती है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री को इस ओर ध्यान देना चाहिए।