Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 31, 2012 - 04:19:24 AM


Title - उत्तर भारत में 60 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल, मेट्रो सेवा शुरू
Posted by : railgenie on Jul 31, 2012 - 04:19:24 AM

नई दिल्ली: उत्तर भारत में बिजली आपूर्ति का मुख्य स्रोत उत्तरी ग्रिड ठप्प हो जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित सात राज्यों में विद्युत सेवाएं प्रभावित होने के बाद बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि करीब 60 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।

शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में युद्ध स्तर पर काम जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 60 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है और दिल्ली में सुबह 10 बजे तक 40 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी।’’ शिंदे ने कहा कि जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। वैसे उन्होंने इससे आवश्यक सेवाएं प्रभावित होने की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि स्थिति समान्य होने के लिए कुछ और घंटे का समय लगेगा।

उत्तरी ग्रिड के फेल हो जाने के बाद आज सुबह ठप पडी दिल्ली मैट्रों की सभी लाइनों पर सेवा आंशिक रूप से बहाल हो गई थी। लेकिन डीएमआरसी से मिली जानकारी के अनुसार भूटान से बिजली मिलने के बाद मेट्रो सेवा शुरू कर दी गई है। उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते उत्तर भारत के कई इलाकों में आई बिजली की समस्या धीरे-धीरे दूर होने लगी है। राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा को दोबारा से बहाल कर दिया गया है। दिल्ली मैट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह सात बजे के बाद सभी लाइनों पर पच्चीस 254प्रतिशत मैट्रों ट्रेनों को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नौ बजे तक लाइन नम्बर दो को छोडकर सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा को पूरी तरह सामान्य करने की कोशिश की जायेगी।

सूत्रों के अनुसार उत्तरी ग्रिड के सभी ताप संयंत्र फेल हो गये थे इसलिए मैट्रों को भूटान के रास्ते प्राथमिकता के आधार पर पन बिजली संयंत्रों से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री निवास और अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान .एम्स. को भी इसी रास्ते बिजली दी जा रही है। उत्तरी ग्रिड के पूरी तरह से ठीक होने में काफी समय लग सकता है।

अभी सभी लाइनों पर मैट्रों के लिए लोगों को काफी देर इंतजार करना पड रहा है जबकि मैट्रों की फिक्रवैंसी टावर में तीन से चार मिनट होती है। मैट्रो सेवा प्रभावित होने के कारण ना केवल दिल्ली के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है बल्कि गुडगांव फरीदाबाद नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों के यात्रियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा है।

देर रात उत्तरीग्रिड के ठप हो जाने से समूची राजधानी में बिजली आपूर्ति बन्द हो गई थी जिसका असर मेंट्रो सेवा पर भी पडा है। यह  पहला मौका है जब बिजली आपूर्ति  के कारण मेंट्रो सेवा बन्द हुई है। दिल्ली मेंट्रो को राजधानी की परिवहन व्यवस्था की रीढ माना जाता है और इसमें हर रोज ओसतन 19 से 20 लाख यात्री सफर करते है। बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण मेंट्रो सेवा अपने निर्धारित समय सुबह 6 बजे चालू नहीं हो पाई थी।