Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 07, 2013 - 21:00:35 PM


Title - उधमपुर-जम्मू के बीच ट्रैक पर मलबा गिरा, आज नहीं आएगी मालवा एक्सप्रेस
Posted by : nikhilndls on Aug 07, 2013 - 21:00:35 PM

भारी वर्षा के कारण उधमपुर-जम्मूतवी रेलखंड के ट्रैक पर (टनल 16 के पास) मलबा गिर गया। इससे मंगलवार सुबह से रेल यातायात बाधित रहा। इस वजह से 6 अगस्त को जम्मू से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। अब यह ट्रेन 7 अगस्त को इंदौर नहीं आएगी। मालवा एक्सप्रेस के रैक से ही उधमपुर से जम्मू के बीच ट्रेन चलाई जाती है।

8 की ट्रेन को लेकर असमंजस- ट्रेन जम्मू से 7 अगस्त को नहीं आएगी। इसी ट्रेन के रैक से 8 अगस्त को इंदौर-जम्मूतवी मालवा एक्सप्रेस रवाना होनी थी, लेकिन अब इसे लेकर भी असमंजस की स्थिति है। हालांकि रेलवे जनसंपर्क विभाग का कहना है हम प्रयास कर रहे हैं दूसरे रैक से ट्रेन चलाई जाए।