Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 09, 2013 - 18:00:15 PM


Title - उर्स मेले के दौरान डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी
Posted by : puneetmafia on May 09, 2013 - 18:00:15 PM

उदयपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 801वें उर्स मेले में जायरीनों की सुविधा के लिए विभिन्न गाडिय़ों में साधारण श्रेणी डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोतरी की गई हैं। मुख्य जन संपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि उर्स में आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान मे रखते हुए 18 विभिन्न रेल गाडिय़ों में साधारण श्रेणी के डिब्बों में बढ़ोतरी की गई है। इसमें उदयपुर से संचालित पांच रेलगाडिय़ां शामिल है। 

जैन के अनुसार गाड़ी संख्या 59603/59604, अजमेर-उदयपुर-अजमेर सवारी गाड़ी में 9 से 22 मई तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 59605/59606, चित्तौडगढ़-उदयपुर-चित्तौडगढ़ सवारी गाड़ी में 09 से 22 मई तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। 

गाड़ी संख्या12991/12992, उदयपुर-अजमेर-उदयपुर एक्सप्रेस में 9 से 22 मई तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 12981/12982, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक एक्सप्रेस में 9 से 22 मई तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में भी 9 से 22 मई तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।