Indian Railways News => Topic started by irmafia on May 12, 2012 - 12:00:56 PM


Title - उर्स मेले के लिए छपरा-अजमेर-छपरा स्पेशल रेलगाड़ी
Posted by : irmafia on May 12, 2012 - 12:00:56 PM

अजमेर. ख्वाजा गरीब नवाज के 800 वें उर्स में जायरीन की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने छपरा-अजमेर-छपरा उर्स स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन किया है।उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 05103, छपरा-अजमेर उर्स स्पेशल रेल सेवा 25 मई 00.12 शुक्रवार को छपरा से 20.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.55 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05104, अजमेर-छपरा उर्स स्पेशल रेल सेवा 30 मई बुधवार को अजमेर से 18.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 21.30 बजे छपरा पहुंचेगी।
यहां होगा ठहराव : यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, लखनऊ, कानपुर सेन्ट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, सवाई माधोपुर, जयपुर, फुलेरा एवं मदार स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। इस गाड़ी में 01 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयन यान एवं 08 साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
जबलपुर-जयपुर-जबलपुर एक्सप्रेस अब अजमेर तक : उर्स मेले में जायरीन की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा जबलपुर-जयपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का विस्तार अजमेर तक कर दिया है। इस ट्रेन में 02 द्वितीय शयन यान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन के अनुसार नए नंबर गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-जयपुर एक्सप्रेस 17 मई से 31़ मई तक जबलपुर से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय पर जयपुर पहुंचेगी एवं जयपुर से गाड़ी संख्या 09719, जयपुर-अजमेर स्पेशल रेल सेवा 12़10 बजे प्रस्थान कर 14़40 बजे अजमेर पहुंचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09720, अजमेर-जयपुर स्पेशल रेल सेवा अजमेर से दिनांक 18 मई से 01 जून तक 15़25 बजे रवाना होकर 17़20 बजे जयपुर पहुंचेगी एवं जयपुर से जबलपुर के लिये अपने निर्धारित समय 17़25 बजे रवाना होगी। उपरोक्त अवधि में इस रेल सेवा में 02 द्वितीय शयन यान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। यह ट्रेन जयपुर से अजमेर के मध्य दोनों दिशाओं में फुलेरा एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
बांद्रा टर्मिनस-अजमेर-बांद्रा टर्मिनस उर्स स्पेशल ट्रेन : उर्स मेले में रेलवे प्रशासन द्वारा बांद्रा टर्मिनस-अजमेर-बांद्रा टर्मिनस उर्स स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09027, बांद्रा टर्मिनस-अजमेर उर्स स्पेशल रेल सेवा 23 मई एवं 26 मई को बांद्रा टर्मिनस से 07़55 बजे रवाना होकर अगले दिन 02़40 बजे अजमेर पहुंचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09028, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस उर्स स्पेशल रेल सेवा 24 मई एवं 27 मई को अजमेर से 08़10 बजे रवाना होकर अगले दिन 05़10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह गाड़ी बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, बड़ोदरा, नडियाद, अहमदाबाद, सिद्धपुर, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन एवं दौराई स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।