Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 23, 2013 - 00:00:03 AM


Title - ए.के. सिंह जबलपुर के डीआरएम बने
Posted by : nikhilndls on Jul 23, 2013 - 00:00:03 AM

मुम्बई. ए.के. सिंह को पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल  का नया डीआरएम बनाया गया है. सिंह अनिल गुप्ता की जगह लेंगे. इसके अलावा शैलेन्द्र कुमार को पश्चिम रेलवे के मुम्बई सेंट्रल मंडल का नया डीआरम (मंडल रेल प्रबंधक) बनाया गया है. वे संदीप साइलस की जगह लेंगे. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नए मंडल रेल प्रबंधकों की सूची में सुनीत शर्मा का भी समावेश है. शर्मा को मध्य रेलवे के पुणे मंडल का मंडल रेल प्रबंधक बनाया गया है. रेल घूसकांड के सामने आने के कारणे नए मंडल रेल प्रबंधकों की सूची काफी दिनों से अटकी पड़ी थी, जिसे शनिवार को जारी कर दिया गया.