Indian Railways News => Topic started by irmafia on Apr 02, 2013 - 12:00:04 PM


Title - एके गुप्ता बने मेट्रो निदेशक
Posted by : irmafia on Apr 02, 2013 - 12:00:04 PM

जासं, नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल
निगम (डीएमआरसी) के निदेशक
(इलेक्ट्रिकल) सतीश कुमार के सेवानिवृत
होने के बाद सोमवार को उनकी जगह अनूप
कुमार गुप्ता ने निदेशक का पदभार
संभाला है। इससे पहले
गुप्ता डीएमआरसी में मुख्य महाप्रबंधक के
रूप में मेट्रो का इलेक्ट्रिकल से संबंधित
काम गत छह वर्ष से देख रहे थे।
आइआइटी रूड़की से इंजीनियरिंग
की शिक्षा हासिल करने वाले
गुप्ता को इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में कुल 31
साल का अनुभव है। डीएमआरसी में वह
आपदा प्रबंधन टीम के प्रमुख
की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।