Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 10, 2013 - 18:00:05 PM


Title - एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज नहीं
Posted by : RailXpert on Jul 10, 2013 - 18:00:05 PM

रेलवे की नई सयम सारणी की घोषणा होने के बावजूद जसरा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव होने की घोषणा न किये जाने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञात हो कि जसरा क्षेत्र के लोगों द्वारा जसरा रेलवे स्टेशन पर काफी अरसे से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, मुम्बई जनता एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही है किन्तु रेल प्रशासन द्वारा लगातार क्षेत्र की जनता की मांगों को पूरी तरह अनसुना किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जसरा रेलवे स्टेशन बारा क्षेत्र का एक प्रमुख स्टेशन है जहां से सैकड़ों लोग प्रतिदिन मुम्बई, इन्दौर, भोपाल, सतना, कटनी, जबलपुर, दुर्ग, रामपुर, नई दिल्ली, लखनऊ एवं झांसी आदि शहरों की यात्रा करते हैं। किन्तु इन शहरों तक आने जाने के लिए कोई सीधी एवं एक्सप्रेस सेवा यहां से उपलब्ध नहीं है जिससे लोगों को 28 किमी दूर इलाहाबाद जंक्शन से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इस कार्य में दो से तीन घण्टे का अतिरिक्त समय एवं धन देना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि एक तरफ जहां रेल प्रशासन लगातार क्षेत्रीय जनता की मांगों की उपेक्षा कर रही है वहीं जनप्रतिनिधि भी लोगों की मांगों को सदन तक नहीं ले जा रहे हैं जिसके चलते आज तक लोगों की मांगें पूरी नहीं की जा सकी है।