Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Apr 30, 2013 - 06:00:26 AM


Title - एक्सप्रेस से सुहाना हुआ रेल सफल, झूम उठे यात्री
Posted by : RailXpert on Apr 30, 2013 - 06:00:26 AM

जागरण संवाददाता, (कुशीनगर) : थावें-कप्तानगंज बड़ी लाइन रेल खंड पर रेल का सफर अब सुहाना हो गया है। लंबी दूरी के ट्रेन की सवारी का सपना साकार होने से नागरिकों में खासा उत्साह हैं। इससे व्यापार विकास की अपार संभावनाएं बलवती हुई हैं। शनिवार की रात्रि में छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस के तमकुही, पडरौना, कप्तानगंज रेलवे स्टेशनों पर पहुंचते ही भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों, व्यापारियों व नागरिकों ने चालक, परिचालक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
शनिवार की रात्रि में थावे-कप्तानगंज रेल खंड पर पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन (छपरा - लखनऊ एक्सप्रेस) का संचालन शुरु होने पर हर तरफ जश्न का माहौल दिखा। पडरौना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रात्रि में 9.15 बजे ट्रेन के पहुंचने के पूर्व सैकड़ों लोग फूल मालाओं के साथ पहुंच गए। जगह-जगह स्वागत किए जाने के कारण ट्रेन पडरौना रेलवे स्टेशन पर रात्रि 11 बजे पहुंची। बावजूद इसके स्वागत को आतुर लोगों का उत्साह तनिक भी कम न हुआ। कांग्रेसी राजेश जायसवाल, चैंबर्स आफ ट्रेडर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदम्बा अग्रवाल, महामंत्री नवीनचंद्र कोहली, संरक्षक हैदर अली राइनी, पीसी सदस्य नवीज आलम व जिला मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल के संयुक्त नेतृत्व में एक्सप्रेस के चालक रंजीत कुमार एवं सहायक राकेश कुमार का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान भारी संख्या में मौजूद रहे लोग एक एक्सप्रेस नहीं और भी चाहिए.. के नारे लगा रहे थे। इस दौरान ज्योति शरण बंका, संजय बंका, अंजनी बंका, सुरेश कमानी, अनुराग अग्रवाल, राजकुमार श्रीवास्तव, संदीप अग्रवाल, गोपाल रौनियार, ढ़ेला रौनियार, विनय जायसवाल, सतीश सिंह, चंद्रेश पांडेय, सुनील दीक्षित, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, विजय शंकर लाल श्रीवास्तव, रोहित मल्ल, मनोज साहा, प्रेम चौरसिया, संजय चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर रात्रि 9.30 बजे कांग्रेसी विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, व्यापारियों, छात्रों ने चालक व सहायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने कहा यूपी व बिहार को एक्सप्रेस ट्रेन से जोड़ने की केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह की पहल साकार हुई है।
------------------
आरपीएन का प्रयास रंग लाया
रामकोला : कांग्रेसी नेता दीनानाथ चौरसिया ने कहा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने रेल खंड के अमान परिवर्तन के दौरान एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करवाने का अपना वायदा पूरा किया है। गौरी शंकर पांडेय, संजय सिंह,स्वामीनाथ यादव, दिनेश सिंह, जय सिंह आदि ने भी खुशी जाहिर की।
---
स्टेशन पर झूमे लोग
कप्तानगंज : कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अ‌र्द्ध रात्रि में छपरा एक्सप्रेस के पहुंचने पर ट्रेन की अगुवानी में पहुंचे नागरिक झूम उठे। राधेश्याम पासवान के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने चालक व सहायक का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शीला चौधरी, बुच्चु इराकी, राधे यादव, लंबू सिंह, डा. मदन मजूमदार, खैरूद्दीन, टूनटून सिंह, पप्पू सिंह, फूल बदन पासवान, नंदू पासवान, राम दवन आदि रहे।
-------------------
शनिवार को छपरा से लखनऊ को प्रस्थान
आगमन प्रस्थान
तमकुहीरोड 20.39 20.41
पडरौना 21.12 21.17
कप्तानगंज 21.50 21. 55
गोरखपुर 22.35 22.45
---
रविवार को लखनऊ से लौटेगी छपरा
गोरखपुर 12.50 13.00
कप्तानगंज 13. 40 13 .45
पडरौना 14.15 14.20
तमकुहीरोज 14.50 14.52