Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jun 17, 2013 - 21:02:05 PM


Title - एचआई की मनमानी: कभी भी ठप्प हो सकती है स्टेशन की सफाई व्यवस्था
Posted by : eabhi200k on Jun 17, 2013 - 21:02:05 PM

जबलपुर. पल पल संवाददाता. मुख्य रेलवे स्टेशन सहित बाहर परिसर की सफाई व्यवस्था कभी भी बंद हो सकती है. इसकी वजह यह सामने आ रही है कि वर्तमान में संविदा कर्मी के रूप में स्वास्थ्य निरीक्षक के रूप में पदस्थ निरीक्षक की मनमानी से सफाई ठेकेदार का पूरा सफाई अमला परेशान है. इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक़ मुख्य रेलवे स्टेशन के एक से लेकर चार नंबर प्लेटफार्म सहित बाहर परिसर की साफ-सफाई का जिम्मा प्राइवेट ठेकेदार के पास है. ठेकेदार द्वारा जहाँ स्टेशन की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है तो दूसरी ओर स्टेशन पर कोई यात्री की मौत हो जाए तो उसे प्राईवेट सफाई ठेकेदार के सफाई कर्मी ही ट्रेन से उतार मेडीकल चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए ले जाते है जबकि इन सब कार्यों का किसी प्रकार से रेलवे से अनुबंध नहीं है. मानवता के नाते ठेकेदार द्वारा इसमें सहयोग दिया जाता है जबकि यह कार्य रेल प्रशासन के कर्मचारियों का है. इसी का फायदा उठा संविदा स्वास्थ निरीक्षक जहां सफाई ठेकेदार पर भारी भरकम जुर्माना लगा देता है वहीं सफाई कर्मियों को बेवजह परेशान करने के चलते ठेकेदार ने सफाई कार्य ठप्प करने का निर्णय ले लिया है. अधिकारियों से चर्चा के बाद सफाई व्यवस्था बंद हो सकती है. यदि एक भी घंटे के लिए रेलवे की सफाई व्यवस्था ठप्प हो जाती है तो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का खड़ा होना दूभर हो जाएगा.