Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on May 13, 2013 - 16:00:19 PM


Title - कंट्रोलर बनने को तैयार नहीं लोको पायलट
Posted by : ConfirmTicket on May 13, 2013 - 16:00:19 PM

प्रतापगढ़। स्टेशन पर ड्राइवरों के साथ ही क्रू कंट्रोलर की भी कमी है। दस्तावेज ठीक करने और कंप्यूटर पर व्यवस्था की जानकारी देने के लिए अब पैसेंजर ड्राइवरों से क्रू कंट्रोलर के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। हालांकि कोई ड्राइवर अस्थाई क्रू कंट्रोलर बनने को तैयार नहीं है।
लाबी में क्रू कंट्रोलर के तीन पद खाली हैं। इनके अभाव में ट्रेनों के ड्राइवरों का अरेंजमेंट करने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नए क्रू की तैनाती नहीं की जा रही है। इसके लिए पैसेंजर ट्रेनों के ड्राइवरों से क्रू कंट्रोलर बनने के लिए आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। इन्हें महीने में एक हफ्ते लाबी में बैठकर काम करना होगा। बावजूद इसके अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। इसका कारण है कि रेलवे जब क्रू कंट्रोलर की तैनाती करता है तो उसे रनिंग एलाउंस की जगह पर निर्धारित धनराशि देता है जबकि विभागीय व्यवस्था से क्रू कंट्रोलर बनने पर रनिंग एलाउंस नहीं मिल पाता। इस कारण कोई ड्राइवर क्रू कंट्रोलर नहीं बनना चाहता है। चीफ क्रू कंट्रोलर ने बताया कि अधिकारियों ने क्रू कंट्रोलर न भेजकर आफिस व्यवस्था से ही यह काम कराने का निर्देश दिया है। इसलिए ड्राइवरों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।