Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 24, 2013 - 11:57:13 AM


Title - कंप्यूटर लगने के बाद ही धमारा से मिलेगा रेल टिकट : सीनियर डीसीएम
Posted by : railgenie on Aug 24, 2013 - 11:57:13 AM

धमारा स्टेशन पर बिखरे रेल टिकट को एकत्रित कर रेल कर्मी द्वारा शुक्रवार को टिकट को मिलाने का काम जारी रहा। 19 अगस्त को रेल हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने स्टेशन में तोड़ फोड़ करते हुए टिकट को भी तहस-नहस कर दिया था। हो-हल्ला शांत होने पर उसे समेट कर इकट्ठा किया। अब कर्मियों ने सभी टिकटों के सीरीज को खंगालते हुए वर्गीकृत किया है। इस दौरान एक कर्मी ने अपना नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि इन सभी टिकटों का आडिट होगा। विभाग के निर्देशानुसार इसका इस्तेमाल किया जायेगा। प्लेटफार्म के फर्श पर बैठकर कई कर्मी रेल टिकटों मिलान करने में परेशान दिखे। इधर, स्टेशन पर रोजाना की तरह लोगों का परिचालन शुरू हो गया है। ट्रेन पकड़ने के लिए पहले की तरह स्टेशनों पर भीड़ देखी जा रही है। सीनियर डीसीएम एमएआई हूमायू ने बताया कि एकत्रित की गई टिकट को मिलान कर जला दी जायेगी। कंप्यूटर लगने के बाद ही यात्री को टिकट दिया जायेगा। घटना में कंप्यूटर पूरी क्षतिग्रस्त हो गया है।
बताते चलें सोमवार को धमहरा घाट स्टेशन पर राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कट कर 28 लोगों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा ट्रेन को आग के हवाले कर स्टेशन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। स्टेशन मास्टर कार्यालय स्थित टिकट घर को भी लोगों ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। सभी मशीनों को क्षतिग्रस्त कर रेलवे टिकट को यत्र-तत्र फेंक दिया गया था।