Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 16, 2017 - 13:11:39 PM


Title - कपूरथला में तैयार हो गए 200 किमी प्रति घण्टे से चलने वाले तेजस डिब्बे, दरवाजे होंगे अपने आप बंद
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 16, 2017 - 13:11:39 PM

कपूरथला फैक्ट्री में तेजस कोच बनाये जा रहे हैं जिन्हें 200 किमी प्रतिघण्टा से चलने के लिए बनाया जा रहा है| भोपाल से ग्वालियर या आगरा के बीच देश की पहली तेजस डिब्बों के साथ हाई स्पीड ट्रेन चल सकती है| इस वर्ष अप्रैल तक बीना से भोपाल के बीच तीसरी लाइन का कार्य पूरा हो जाएगा और ट्रेनें इसपर शताब्दी से भी तेज दौड़ सकेंगी |

रेल मंत्रालय का कहना है की इन डिब्बों का इस्तेमाल राजधानी और शताब्दी से ज्यादा तेज चलने वाली ट्रेनों में किया जाएगा|

आगरा से भोपाल के बीच छह घण्टे लग जाते हैं जबकि तेजस ट्रेन से एक घण्टे समय की बचत हो सकती है|

नई तकनीक वाले ये कोच सबसे ज्यादा सुरक्षित होंगे और अचानक ब्रेक लगने पर भी कोई समस्या नहीं आएगी|

दिल्ली आगरा के बीच कुछ महीने पहले इसका ट्रायल कर लिया गया है|

ख़ास बात ये है की राजधानी, शताब्दी ट्रेनों के डिब्बों की अधिकतम स्पीड भी 200 किमी प्रति घण्टा है पर ब्रेक सिस्टम मजबूत न होने के कारण इन्हें उस गति से नहीं चलाया जाता परन्तु तेजस डिब्बों में ऐसा नहीं है|

इन डिब्बों के दोनों कोच के बीच आने जाने वाले रास्ते को भी पैक किया जाएगा जिससे बहार की आवाज नहीं आएगी|

-HINDI-