Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 07, 2017 - 20:39:11 PM


Title - कमर्शियल इंस्पेक्टर की परीक्षा का प्रश्न पत्र बाहर होने की खबर से हड़कंप
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 07, 2017 - 20:39:11 PM

एसईसीआर में सात और आठ जनवरी को होने वाली विभागीय परीक्षा होने से एक दिन पहले ही परीक्षा का प्रश्न पात्र लीक हो गया जिससे रेलवे विभाग में हड़कंपप मच गया है| रेलवे अधिकारियों की माने तो ये अफवाह है|
बताया जा रहा है की कमर्शियल इंस्पेक्टर की परीक्षा का प्रश्न पत्र बाहर हुआ है| पांच पद के लिए नागपुर, रायपुर और बिलासपुर मंडल के 23 उम्मीदवारों को शामिल होना है| पेपर बाहर होने की खबर को लेकर रेल अधिकारी अपने स्तर पर छान बीन में जुटे हुए हैं, परंतु अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है|
अधिकारियों की मानें तो परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी जिसमे कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा|

-HINDI-