Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 30, 2013 - 00:00:25 AM


Title - कर्मचारियों ने रेलवे पर लगाए आरोप, क्षमता से अधिक काम से हुई लोकोपायलट की मौत
Posted by : eabhi200k on Jul 30, 2013 - 00:00:25 AM

नागपुर। कलमेश्वर से कलमना रेलवे स्टेशन पर कम क्षमता का इंजन लेकर जाते समय एक लोको पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मरीज को उपचार के लिए नागपुर के रेलवे अस्पताल ले जाते समय दूसरे सहकर्मी लोको पायलट को आये हार्टअटैक से उसकी जगह पर ही मृत्यु हो गई। मृतक को पहले नागपुर के रेलवे अस्पताल भेजने से संतप्त कामगारों ने अस्पताल में हंगामा मचाया। जिस कारण तनाव का वातावरण बना रहा है। 

मृतक का नाम अनिल बोडखे (42) नरेंद्रनगर है। अनिल बोडखे मध्य रेलवे नागपुर मंडल में लोको पायलट पद पर कार्यरत था। अनिल को मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अधिकारियों ने रविवार को कम क्षमता के रेलवे इंजन को कलमेश्वर से कलमना रेलवे स्टेशन पर ले जाने के आदेश दिए। आदेश अनुसार वह सहायक लोको पायलट संजय भगत को लेकर यात्रा पर रवाना हो गया। इस बीच मेटपांजरा में संजय भगत की अचानक तबीयत बिगडऩे लगी। इसकी शिकायत अनिल बोडखे ने की।

अनिल ने तत्काल सूचना मध्य रेलवे नागपुर मंडल के कंट्रोल रूम सहित वरिष्ठ अधिकारियों को दी। अधिकारियों की सूचना पर तत्काल उक्त इंजन सुरक्षित स्थान पर लॉक कर, अन्य यात्री गाड़ी से बीमार संजय को नागपुर के रेलवे अस्पताल में लाने की तैयारी रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी। अनिल को भुसावल-खंडवा एक्सप्रेस मिलने से वह संजय को लेकर नागपुर की ओर रवाना हो गया। इस बीच अनिल बोडखे की छाती में दर्द होने लगा। अनिल को दर्द असहनीय होने पर वह चिल्लाने लगा।

इसे देख गाडी़ में हड़कंप मच गया। अनिल के बीमार होने की तत्काल सूचना टिकट निरीक्षक ने नागपुर के रेलवे उप     व्यवस्थापक कार्यालय सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। रेलवे स्टेशन पर तुरंत डॉक्टरों का दल उपलब्ध कराया गया। किन्तु नागपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के पहले ही अनिल बोडखे की मृत्यु हो गई। अनिल का शव मध्य रेलवे के अस्पताल में लाया गया। इस दौरान रिक्त पद की वजह से लोको पायलटों को छुट्टी न देते हुए अतिरिक्त काम कराये जाने से यह घटना होने का आरोप रेलवे कामगारों ने लगाया है।

लोको पायलट की मृत्यु पर रेलवे कामगारों ने अस्पताल में खूब हंगामा मचाया। अनिल बोडखे का शव शाम को मेयो अस्पताल में भेजा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण पाटील ने कहा कि यह घटना दुखद है। प्राथमिक जांच में अनिल को मधुमेह सहित अनेक बीमारियां होने का पता चला है। अनिल के पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का मुख्य कारण पता चलेगा। इस दौरान अस्वस्थ संजय भगत का उपचार चल रहा है।