Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 14, 2013 - 14:58:06 PM


Title - कल बदले रूट से जाएगी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस
Posted by : irmafia on Aug 14, 2013 - 14:58:06 PM

मेरठ : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। लालकिले पर समारोह के चलते कुछ ट्रेनें रुककर चलेंगी तो कुछ का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के पीआरओ के मुताबिक सुबह 6.45 से 8.30 बजे (सवा घंटे) तक रेल आवागमन प्रभावित रहेगा। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस (14042) गुरुवार को बदले रूट से चलेगी। यह ट्रेन साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते चलेगी। इसके अलावा सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर (51914-टूडीएस) को बी-केबिन पर रोककर चलाया जाएगा। हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर (74002) को गाजियाबाद स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा।