Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 05, 2017 - 13:50:06 PM


Title - काउंटर टिकट से महँगा ही रहेगा इ-टिकट
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 05, 2017 - 13:50:06 PM

इस आम बजट में सेवा कर ई - टिकट से हटा लिया गया था| अभी तक रेलवे आईआरसीटीसी द्वारा बुक कराये टिकट पर 20  रूपए से लेकर 40  रूपए तक सेवा कर स्लीपर और एसी डिब्बों पर लेता था| सेवा कर अलग से लगने पर ऑनलाइन बुक किया गया टिकट टिकट खिड़की से लिए हुए टिकट की अपेक्षा महँगा पड़ता था|
सेवा कर के हटाने पीछे के पीछे तर्क ये दिया गया कि इससे कैशलेस ट्रांसक्शन को और बढ़ावा मिलेगा| परन्तु आपको बता दें कि अगर आप ये सोच रहे हैं कि सेवा कर हट जाने से काउंटर टिकट और ऑनलाइन टिकट बराबर हो जाएंगे तो ये आपकी गलती होगी क्योंकि सेवा कर के अलावा बैंक ट्रांसक्शन चार्ज तो लगेगा ही और इसके अलावा अगर आप वॉलेट प्रयोग करते हैं तो भी आपको दस रुपये तो अलग से देने ही होंगे|
हाँ ये जरूर है कि पहले की अपेक्षा अलग से लगने वाले चार्ज काम हो गए हैं तो ऑनलाइन बुक किया हुआ टिकट सस्ता हो गया है|
-HINDI-