Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 28, 2016 - 11:01:00 AM


Title - कानपुर के पास रेल हादसे के बाद 21 ट्र्रेनों के मार्ग बदले और दो निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 28, 2016 - 11:01:00 AM

कानपुर के पास हुए रेल हादसे के बाद रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है| रेलवे ने हावड़ा - दिल्ली मार्ग की 17 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है, दो ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया गया है जबकि दो ट्रेनें निरस्त कर दी गयी हैं|
12987 अजमेर - सियालदह एक्सप्रेस आज सुबह सवा पांच बजे के आस पास कानपुर से 70 किमी दूर पर पटरी से उतर गयी थी| इस ट्रेन के छठे से लेकर बीसवें नंबर के कुल पंद्रह डिब्बे पटरी से उतर गए जिनमे से दो पुल से नीचे एक सूखी नहर में गिर गए| इस दुर्घटना में अबतक दो लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं और 43 अन्य लोग घायल हुए हैं|
घटना के कारण का पता नहीं चल सका है| रहत और बचाव कार्य चल रहा है और रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा है की में व्यक्तिगत तौर पर वहां के हालात पर नजर रखे हुए हूँ| घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी|
ध्यान देने वाली बात ये है की पिछले ही महीने कानपुर के ही पास इंदौर - पटना एक्सप्रेस हादसे में 150 से अधिक लोगों की जान गयी थी फिर भी रेलवे नहीं लिया कोई सबक|
-HINDI-