Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 18, 2017 - 12:26:06 PM


Title - कानपुर रेल हादसे की जांच कोरियाई टीम ने की शुरू
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 18, 2017 - 12:26:06 PM

विदेशी विशेषज्ञों ने कानपुर के पास हो रहे रेल हादसों की जांच शुरू कर दी है| इसके लिए दक्षिण कोरिया से सात सदस्यों की टीम को बुलाया गया है जो मंगलवार को रूरा पहुंची| पिछले वर्ष के अंत में हुए सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस और इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे ने रेलवे पर यात्री सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे|
जांच शुरू करने से पहले एक घण्टे तक बन्द कमरे में जानकारी का आदान प्रदान किया गया फिर रेलवे ट्रैक, पैनल बोर्ड और आटोमेटिक सिग्नल प्रणाली सहित रूट चार्ट और ट्रैक चेंजर का बारीकी से निरीक्षण किया गया| स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों से भी चर्चा कर कोरियाई टीम ने जानकारी ली| रूरा के बाद पुखरायां में भी ये टीम जांच करेगी|
पिछले वर्ष हुए दोनों ही हादसों के लिए कोरिया के अलावा अन्य देशों से भी मदद मांगी गयी है और हादसे रोकने के लिए विदेशी तकनीक का सहारा भी लिया जा रहा है| टीम ने पटरियों की गुणवत्ता भी जाकर परखी है|
जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपगी जिसके बाद आवश्यकता अनुसार तकनीक में सुधार किया जाएगा|
-HINDI-