Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 04, 2013 - 23:57:03 PM


Title - कासगंज को मिली नयी ट्रेन
Posted by : nikhilndls on Sep 04, 2013 - 23:57:03 PM

कासगंज के लिए एक और नयी अतिरिक्त ट्रेन मिली है। जयपुर-लखनऊ के बीच बायां कासगंज चलने वाली त्रैसाप्ताहिक ट्रेन 9 सितंबर से शुरू होगी।
इज्जतनगर मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 09708 लखनऊ-जयपुर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन (पूर्वोत्तर रेलवे) से जयपुर के लिए 9 सितंबर से 9 अक्टूबर (प्रत्येक बुद्धवार, शनिवार एवं सोमवार) को लखनऊ जंक्शन (पूर्वोत्तर रेलवे) से 12.25 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.55 बजे, कानपुर अनवरगंज से 14.07 बजे, कन्नौज से 15.34 बजे, फर्रुखाबाद से 16.35 बजे, कासगंजसे 18.20 बजे, हाथरस सिटी से 19.12 बजे, मथुरा छावनी से 20.02 बजे, मथुरा जंक्शन से 20.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन जयपुर 1.45 बजे पहुंचेगी।
वहीं 09707 जयपुर-लखनऊ त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस जयपुर से लखनऊ जंक्शन (पूर्वोत्तर रेलवे) के लिए 8 सितम्बर से 8 अक्टूबर (प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार) को जयपुर से 21.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मथुरा जंक्शन से 2.50 बजे, मथुरा छावनी से 3.02 बजे, हाथरस सिटी से 3.41 बजे, कासगंज से 4.40 बजे, फर्रुखाबाद से 6.25 बजे, कन्नौज से 7.21 बजे, कानपुर अनवरगंज से 8.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 08.55 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन (पूर्वोत्तर रेलवे) से 10.25 बजे, पहुँचेगी। श्री सिंह ने बताया कि इन गाड़ियों में एक द्वितीय वातानुकूलित, दो तृतीय वातानुकूलित, छह स्लीपर, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एस.एल.आर. कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।