Indian Railways News => Topic started by Mafia on Mar 24, 2013 - 12:00:52 PM


Title - कोडरमा-हजारीबाग रेल मार्ग पर दौड़ा इंजन
Posted by : Mafia on Mar 24, 2013 - 12:00:52 PM

झुमरीतिलैया-पदमा: कोडरमा व
हजारीबाग जिलावासियों के लिए
शनिवार का दिन खास रहा। कोडरमा से
खुल हजारीबाग के पदमा तक सीटी बजाते
रेल इंजन पहुंचा। 35 किलोमीटर की इस
दूरी को तय करने के दौरान रेल पटरी के
किनारे जगह-जगह खड़े होकर लोग कौतूहल
से इतिहास बनते देख रहे थे। पदमा स्टेशन
पहुंचने पर इंजन को लोगों ने फूल-मालाओं से
उसका स्वागत किया। सुबह 10.50 बजे
डीजल इंजन कोडरमा स्टेशन से खुली और
3.30 बजे पदमा स्टेशन पहुंची। रेलवे
अधिकारियों के अनुसार सितंबर माह तक
हजारीबाग तक ट्रेन का परिचालन
किया जाएगा।
ट्रायल इंजन सफलतापूर्वक चलने के साथ
शीघ्र ही लोगों का सपना अपना होने
की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। करीब चौदह
वर्षो की मशक्कत के बाद कोडरमा-
हजारीबाग रेलवे लाइन पर रेल चली।
इससे पूर्व भी गत वर्ष दिसंबर माह में
इसी रूट पर कोडरमा जिला की सीमा के
अंदर ही तिलैया डैम तक रेल इंजन
का ट्रायल हुआ था। रेल इंजन में उपमुख्य
अभियंता एके सिन्हा, वरीय कार्यपालक
अभियंता एलएल मीणा, कार्यपालक
अभियंता यशपाल कुमार, सहायक
अभियंता एसके पाठक मुख्य रूप से उपस्थित
थे। बताते चलें कि कोडरमा-
रांची भाया हजारीबाग रेलवे लाइन
का शिलान्यास 1999 में तत्कालीन
प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने
किया था। परियोजना को पूरा करने
की निर्धारित सीमा 7 वर्ष थी, लेकिन
कई अड़चनों के कारण इसमें विलंब होता चला गया।