Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 29, 2013 - 18:01:19 PM


Title - कोलकाता व अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे 10603683
Posted by : nikhilndls on Jul 29, 2013 - 18:01:19 PM

पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष भाटिया ने शनिवार को यहां बताया कि कोलकाता-आगरा एवं गोरखपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरे शीघ्र बढ़ा दिए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने दो अगस्त को उत्सर्ग एक्सप्रेस के संचालन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष भाटिया ने बताया कि कोलकाता एवं अहमदाबाद तक फर्रुखाबाद होकर चल रहीं दोनों साप्ताहिक ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव विचाराधीन है। दो अतिरिक्त रेक मांगी गई हैं। शीघ्र ही यह दोनों ट्रेनें सप्ताह में दो दिन चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कानपुर-आनंद विहार तक प्रस्तावित साप्ताहिक ट्रेन का संचालन रेक मिलते ही शुरू करा दिया जाएगा।
दो अगस्त को दोपहर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। विदेश मंत्री के लिए प्लेटफार्म नंबर पांच पर पक्का मंच बनाया जाएगा। उस पर वाटर प्रूफ सीलिंग लगाया जाएगा। वीआईपी लाज में एसी लगाया जाएगा।
अपर मंडल रेल प्रबंधक सोमेश कुमार व अन्य अधिकारियों ने भी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। ट्रेन संचालन समारोह में रेलवे महाप्रबंधक कृष्ण कुमार अटल, डीआरएम उमेश सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।