Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 07, 2013 - 03:02:20 AM


Title - कोसी के लंबित रेल परियोजनाओं को ले रेल मंत्री से मिली पूर्व सांसद
Posted by : irmafia on Aug 07, 2013 - 03:02:20 AM

सुपौल जागरण प्रतिनिधि: कोसी क्षेत्र में लंबित विभिन्न रेल परियोजनाओं से हो रही आम जनों को परेशानी की ओर भारत सरकार के रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कांग्रेस नेत्री सह पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने सात सूत्री मांगों का एक ज्ञापन समर्पित किया है। 6 अगस्त 2013 को समर्पित ज्ञापन में पूर्व सांसद ने बताया है कि बिहार राज्य अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अधीन कई योजना की यूपीए वन की सरकार में ही स्वीकृति दी गई। लेकिन आज तक उन योजना को पूरा नहीं किया गया। जिस कारण क्षेत्र की आम जनता रेल सुविधा से वंचित है। उन्होंने सहरसा-फारबिसगंज अमान परिवर्तन सहित अन्य योजनाओं के प्रति विभाग के उदासीन रवैया का आरोप लगाया तथा खेद जताया। उन्होंने लंबित योजनाओं को चालू वित्तिय वर्ष 2013-14 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करने का अनुरोध किया। पूर्व सांसद ने बताया कि रेल मंत्री के साथ वार्ता के क्रम में उनके द्वारा व्यक्तिगत रूचि तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्य में होने वाले विलंब के निपटारे का पूर्ण आश्वासन दिया गया है।
ज्ञापन की मांग
- मधेपुरा से पूर्णिया जं.(वाया बनमनखी) तक आमान परिवर्तन कार्य
- सहरसा से फारबिसगंज (वाया सुपौल-राघोपुर) तक आमान परिवर्तन कार्य
- बनमनखी से बिहारीगंज तक आमान परिवर्तन कार्य
- मधेपुरा में स्लीपर फैक्ट्री की स्थापना
- मधेपुरा में इलेक्ट्रिक इंजन की कारखाने की स्थापना
- कोसी रेल महासेतु के दोनों ओर एप्रोच कार्य
- सकरी-निर्मली रेलखंड में एप्रोच कार्य