Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 08, 2017 - 10:44:33 AM


Title - कोहरे की मार झेल रहीं ट्रेनें राप्तीसागर समेत कई और ट्रेनें 23 घण्टे लेट
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 08, 2017 - 10:44:33 AM

कोहरे की वजह से ट्रेनें कई घण्टे लेट हो जा रही हैं पर कुछ का हाल तो इतना बुरा है कि 18 घण्टे से लेकर 24 घण्टे तक विलम्ब हो जा रही हैं -
तिरुवनंतपुरम से चलकर गोरखपुर जाने वाली गाडी 23 घण्टे से भी ज्यादा विलम्ब से अभी चलेगी, वहीँ रक्सौल से हैदराबाद जाने वाली गाडी 20 घण्टे लेट चलेगी| दिल्ली फ़िरोज़पुर इंटरसिटी का हाल तो रोजाना ही बुरा रहता है जिस वजह से कभी कभी ये गाडी एक तरफ से निरस्त भी हो जाती है; आज ये गाडी 20  घण्टे तक देरी से जाएगी|
कुछ ऐसा ही हाल पटना कोटा एक्सप्रेस का है जो एक तरफ से तो प्रतिदिन निरस्त रह रही है; आज पटना से चलने वाली गाडी 16  घण्टे देरी से चलेगी| जलियांवालाबाग एक्सप्रेस भी साढ़े चौदह घण्टे देरी जाएगी वहीँ कोचुवेली - गुवाहाटी विशेष तो पूरे एक दिन विलम्ब से चलेगी| 
राजधानी एक्सप्रेस भी कोहरे से अछूती नहीं है; वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी दोनों तरफ से 12 घण्टे देरी से चलेगी| यात्रियों के लिए राहत भरी बात बस ये है कि इतने विलम्ब के बाद भी रेलवे इन्हें निरस्त नहीं कर रहा है|

-HINDI-