Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 17, 2017 - 12:25:12 PM


Title - कोहरे के कारण कई ट्रेनें 15 फ़रवरी तक निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 17, 2017 - 12:25:12 PM

कोहरे की स्थिति न सुधरने के कारण भारतीय रेल ने उत्तर भारत में चलने वाली कुछ ट्रेनों को 15 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है| इसके अलावा कुछ और ट्रेनें भी इस हफ्ते निरस्त कर दी गयीं हैं| कोहरे ने रेलवे के साथ साथ यात्रियों की भी मुश्किलें हद से ज्यादा बढ़ा दी हैं क्योंकि प्रतिदिन ट्रेनें निरस्त होती रहती हैं और यात्रियों का टिकट बुक करना व्यर्थ जाता है| रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध भी किया है की टिकट बुक करने से पहले ट्रैन की स्थिति इस दन के लिए अवश्य जान लें|

  • 15205 लखनऊ - जबलपुर एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त का दी गयी है
  • 15206 जबलपुर - लखनऊ एक्सप्रेस गुरुवार को निरस्त रहेगी
  • 15204 लखनऊ - बरौनी एक्सप्रेस शुक्रवार को और मंगलवार को वापसी में निरस्त रहेगी।

15 फरवरी तक निरस्त ट्रेनें -

  • 15107 छपरा - मथुरा एक्सप्रेस
  • 15108 मथुरा - छपरा एक्सप्रेस
  • 15057 गोरखपुर - आनंदविहार एक्सप्रेस
  • 15058 आनंदविहार - गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 15909/15910 अवध असम एक्सप्रेस
  • 15025/15026 मऊ - आनंदविहार एक्सप्रेस