Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 22, 2017 - 21:49:26 PM


Title - क्या "मिशन रफ़्तार" है बढ़ रहे हादसों का कारण
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 22, 2017 - 21:49:26 PM

भारतीय रेल अपने ऊपर लगे सुस्ती के दाग ओ हटाने के लिए ट्रेनों की गति बढ़ा रहा है पर क्या ये गति ही बढ़ रहे रेल हादसों का कारण है| रेलवे अफसरों के अनुसार जबसे मोबिलिटी डायरेक्टरेट का गठन हुआ है तबसे हादसों का बढ़ना भी शुरू हो गया| इस निदेशालय ने अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए तमाम मार्गों पर ट्रेनों की रफ़्तार बढ़ाने का अतिरिक्त दबाव बनाया हुआ है जो सराहनीय है परन्तु पहले से ही अति दबाव झेल रही पुरानी पटरियां और अधिक रफ़्तार नहीं झेल पा रही हैं|
अधिक रफ़्तार की वजह से इनमे दरारें पड़ जाती हैं जो रेल हादसों का कारण बन जाती हैं| रेलवे ज्यादातर दरारों को तो पकड़ लेता है परन्तु जो नहीं पकड़ पता वो घातक सिद्ध हो जाती हैं|
हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारतीय रेल में यात्री गाड़ियों की औसत रफ़्तार मात्र 45 किमी प्रति घण्टा है जबकि मालगाड़ियों की मात्र 25 | इस वजह से रेलवे को समय, ईंधन और अर्थ तीनों की हानि हो रही है| इन सबसे बचने के लिए रेलवे को अपनी रफ़्तार बढ़ानी चाहिए|
इस सुझाव की बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मिशन रफ़्तार की शुरुआत की थी लेकिन  शायद इस वजह से रेल ट्रैक्स को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है|
-HINDI-