Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Mar 20, 2013 - 12:00:05 PM


Title - खुशखबरीः हिसार से खाटू श्याम मेले के लिए चली स्पेशल ट्रेन
Posted by : railenquiry on Mar 20, 2013 - 12:00:05 PM

हिसार। खाटू श्याम मेले (रिंगस) के लिए विशेष रेलगाड़ी मंगलवार को सुबह 7.05 बजे हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। यह स्पेशल ट्रेन 25 मार्च तक ही चलाई जाएगी। यह रेलगाड़ी हिसार से सुबह 7.05 पर चलेगी व 2.05 पर रिंगस पहुंचेगी। वापसी में रिंगस से शाम 4 बजे चलकर रात 12.05 पर हिसार पहुंचेगी।



100 में हो जाएंगे दर्शन


हिसार से रिंगस तक किराया मात्र 50 रुपये हैं। श्रद्धालु केवल 100 रुपये किराया खर्च करके ही श्याम बाबा के दर्शन करके आ सकते हैं।



वापसी का रूट


रिंगस से वापसी में शाम 4 बजे चलकर 7.30 बजे रेवाड़ी, 9.12 कोसली, 9.38 चरखी-दादी, 10.35 भिवानी, 11.49 हांसी व 12.40 पर हिसार पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह विशेष रेलगाड़ी 19 मार्च से 25 मार्च तक चलाई जाएगी। 22 मार्च को यह रेलगाड़ी भिवानी तक आएगी और 23 मार्च को यह हिसार से न चलकर भिवानी से चलेगी।


हिसार से रूट व समय


हिसार से 7.05 पर रवाना होकर हांसी 7.31, भिवानी 8.20, चरखी दादरी 8.56, कोसली 9.37, रेवाड़ी 10.30 व रिंगस 2.05 बजे पहुंचेगी।