| गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ by RailXpert on 20 April, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ on 20 April, 2013 - 03:00 PM | |
भागलपुर: रेल में सफर करने वाली गर्भवती महिलाओं को लोअर बर्थ मिलेगी. गर्भवती महिलाओं की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने इन्हें लोअर बर्थ देने का फैसला किया है. लोअर बर्थ प्राप्त करने के लिए ऐसी महिलाओं को फार्म के साथ डॉक्टर का चिट्ठा साथ में देना होगा, जिसमें गर्भवती होने की बात लिखी होगी. बिना डॉक्टर के चिट्ठा के यह सुविधा नहीं मिलेगी. गर्भवती महिलाओं को हर बोगी में दो ऐसे बर्थ आरक्षित रखने की बात हो रही है. भागलपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों में बर्थ खाली रहने पर तुरंत यह सुविधा दी जा रही है. नेट पर इस तरह के टिकट की बुकिंग नहीं होगी. रिजर्वेशन काउंटर पर ही इसकी बुकिंग होगी. अभी तक यह सुविधा 45 साल से अधिक की महिलाओं और 60 साल से अधिक उम्र के पुरुष और नि:शक्तों को मिलती थी. | ||