Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Apr 15, 2013 - 03:00:16 AM


Title - गर्मियों में जयपुर से मुबंई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Posted by : riteshexpert on Apr 15, 2013 - 03:00:16 AM

र्मियों की छुट्टियों में होने वाले यात्रीभार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। साप्ताहिक रूप से चलने वाली जयपुर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन के 19 अप्रैल से 29 जून के बीच 11 ट्रिप होंगे। इस ट्रेन के चलने से हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा।


रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन का कहना है कि बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 28 जून तक बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:35 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून तक जयपुर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवाली, वलसाड, सूरत, भरूच, बड़ोदरा, आनंद, नडियाद, अहमदाबाद, मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़ व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।