Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 10:47:06 AM


Title - गुजरात में रेल लाइन से 40 पैंड्रोल क्लिप गायब कर दुर्घटना करने का प्रयास
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 10:47:06 AM

गुजरात में रेल दुर्घटना तब होने से बच गयी जब रेलवे पुलिस के एक जवान ने ट्रैक से 40 पैंड्रोल क्लिप गायब पाए| घटना कल सोमवार सुबह कि है जब ये जवान प्रतिदिन की जांच के लिए निकला था जब उंझा और कमली स्टेशन के बीच उसने देखा कि कम से कम 40 पैंड्रोल क्लिप हैं ही नहीं|
जवान के तुरंत सूचना देने पर रेलवे ने पूर्वावधान के लिए बीकानेर - सिकंदराबाद एक्सप्रेस जो उस जगह से जाने वाली थी कुछ देर के लिए स्टेशन पर ही रोक दिया| हालाँकि कुछ देर बाद ट्रेन को भेज दिया गया|
घटना कि जानकारी के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे कर्मचारियों से दोबारा बेहद ही सावधानी रखने की अपील की है |
-HINDI-