Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jun 04, 2013 - 15:00:43 PM


Title - गुवाहटी एक्सप्रेस में फौजियों का उत्पात
Posted by : eabhi200k on Jun 04, 2013 - 15:00:43 PM

ट्रेनों में फौजियों की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। सीटों को लेकर आए दिन विवाद हो रहे हैं। सोमवार को भी कुछ फौजियों ने गुवाहटी एक्सप्रेस में जमकर उत्पात मचाया। यात्रियों को उतार दिया, जिसको लेकर जंक्शन पर हंगामा हो गया।
सोमवार दोपहर दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही अवध-आसाम गुवाहटी एक्सप्रेस बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के आखिर में लगे जनरल कोच में चढ़े कुछ फौजियों ने शाहजहांपुर के रामकिशोर, अनोखे लाल और बंटी समेत लगभग आधा दर्जन यात्रियों को मारपीट कर नीचे उतार दिया। इस पर यात्री हंगामा करने लगे और स्टेशन उपाधीक्षक कार्यालय में जाकर शिकायत की। उस समय एसओ जीआरपी आरके शर्मा फोर्स के साथ जंक्शन पर निर्भया कार्ड का वितरण कर रहे थे। अनांउसमेंट होने पर वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। जीआरपी को देखकर उत्पात मचा रहे फौजी भी शांत हो गए और उन्होंने समझा-बुझाकर यात्रियों को दोबारा ट्रेन में बैठा दिया। इस दौरान ट्रेन लगभग पांच मिनट तक बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त खड़ी रही।