Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 27, 2013 - 17:57:26 PM


Title - गोगामेड़ी स्पेशल ट्रेन के लिए भिवानी से रेवाड़ी भेजे तीन कोच
Posted by : puneetmafia on Aug 27, 2013 - 17:57:26 PM

भिवानी : गोगा नवमी पर गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए रेलवे ने भी मेला स्पेशल ट्रेन में तीन कोच और बढ़ा दिए है। भिवानी से रेवाड़ी तक जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन में तीन कोच रविवार को रेवाड़ी के लिए रवाना किए गए। गोगा नवमी पर राजस्थान के गोगा मेड़ी तक जाने के लिए भिवानी जिला के हजारों श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। 29 अगस्त को गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालु गोगापीर के दर्शन के लिए राजस्थान के मेड़ी धाम पहुच रहे है। भिवानी से ट्रेन तीन कोच बढ़ जाने से यात्रियों की रेल यात्रा और भी सुलभ हो जाएगी। रेलवे की सहायक स्टेशन अधीक्षक कामिनी चौहान ने बताया कि रविवार को भिवानी से रेवाड़ी के लिए तीन कोच रवाना किए गए है। गोगा मेड़ी स्पेशल ट्रेन में इन तीनों कोच को जोड़ा जाएगा।