| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on Jun 12, 2013 - 03:01:38 AM |
Title - गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण को लेकर बवालPosted by : greatindian on Jun 12, 2013 - 03:01:38 AM |
|
|
रेलवे आरक्षण टिकट न मिलने से नाराज़ लोगों ने पुलिस पर दलालों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आरक्षण केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की. उत्तरप्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण को लेकर बवाल हुआ है. दरअसल यहां टिकट नहीं मिलने से नाराज़ लोगों ने आरक्षण केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की. वही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आरपीएफ के जवानों ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसमें कई लोगों को चोटें भी आई हैं. गौरतलब है कि आरक्षण और आरपीएफ पुलिस मोटे पैसे लेकर बुकिंग विंडो खुलते ही दलालों को अंदर कर देते हैं. इससे आम लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है. आए दिन इस तरह की परेशानी से गुज़र रहे लोगों का गुस्सा आज भड़क गया. फिलहाल इस मामले में रेलवे अधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं. |