Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 22, 2017 - 13:09:05 PM


Title - गोरखपुर स्टेशन पर सूचना प्रणाली में दिख रही गलत सूचना
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 22, 2017 - 13:09:05 PM

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सूचना प्रणाली की गड़बड़ी की वजह से यात्रियों की ट्रेन छूट जाने की नौबत आ जा रही है| ट्रेन की लोकेशन जानने के लिए यात्री ऑनलाइन वेबसाइट का सहारा लेते हैं जबकि कुछ लोग पूछताछ केंद्र से ये जानकारी प्राप्त करते हैं| पिछले कुछ दिनों से इन दोनों जगह से दो तरह की जानकारी मिल रही है| ऐसे में यात्री समय को लेकर धोखा रहे हैं| ज्यादातर ये देखा गया है की ट्रेन स्टेशन पर खड़ी होती है परन्तु सूचना कहीं और की मिलती है|
एक ऐसे ही मामले में दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति स्टेशन पर खड़ी थी जबकि ऑनलाइन सूचना प्रणाली में इसे डोमिनगढ़ दिखाया जा रहा था| पूछताछ केंद्र पर यात्रियों और रेलवे स्टाफ के बीच बहस भी होती है| ध्यान देने वाली बात ये है की दिन में पूछताछ केंद्र पर सूचनाएं अपडेट होती हैं परन्तु रात में में नहीं और डिस्प्ले बोर्ड पर गलत सूचना दिखाई जाती है|
कई बार सामान लेकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक भागना पड़ता है जो खतरनाक साबित हो सकता है| इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी वृद्ध यात्रियों को होती है|
-HINDI-