Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Apr 24, 2013 - 06:00:02 AM


Title - चक्की बैंक रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से मिली साढ़े छह किलो चरस
Posted by : RailXpert on Apr 24, 2013 - 06:00:02 AM

जागरण प्रतिनिधि, पठानकोट :
चक्की बैंक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी ने गश्त के दौरान एक बैग से साढ़े छह किलो चरस बरामद की है। यह बैग प्लेटफार्म नम्बर-2 पर पड़ा हुआ था तथा उसके आसपास कोई भी नहीं था। चौकी इंचार्ज एसआई अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल की जा रही थी कि इसी दौरान पुलिस ने प्लेटफार्म नम्बर-2 पर एक बैग को देखा। पुलिस ने जब उक्त बैग की तलाशी ली तो उसमें से साढ़े छह किलो चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।