Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Dec 04, 2012 - 06:00:02 AM


Title - चार घंटे के ब्लाक से रेल परिचालन घंटों प्रभावित
Posted by : RailXpert on Dec 04, 2012 - 06:00:02 AM

चार घंटे के ब्लाक से रेल परिचालन घंटों प्रभावित
साहिबगंज,जागरण संवाददाता: मालदा रेल मंडल की ओर से साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत का कार्य चलाया जा रहा है। जिसके कारण दो-तीन दिनों को छोड़कर रोजाना घंटों ब्लाक लेकर कार्य किया जा रहा है। रविवार को भी चार घंटे का ब्लाक लेकर ट्रैक मरम्मत का कार्य किया गया। रेल पूछताछ केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एकचारी एवं कहलगांव के बीच चार घंटे का ब्लाक लेकर ट्रैक मरम्मत का कार्य किया गया। जिसके चलते डाउन जमालपुर-कटवा पैसेंजर 14.48 बजे,डाउन जयनगर-हावड़ा पैसेंजर 15.15 बजे साहिबगंज पहुंची वही अप में रामपुरहाट-गया पैसेंजर को दोपहर बाद 13 बजे साहिबगंज से खोला गया। आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर 14.15 बजे साहिबगंज से ही आजिमगंज के लिए खुली।

---------

डाउन ब्रहमपुत्र मेल 6 घंटे व फरक्का चली 3 घंटे विलंब से

साहिबगंज,जासं: रविवार को डाउन फरक्का एक्सप्रेस सुबह 7.40 बजे यानि तीन घंटे से ज्यादा विलंब से तो डाउन में ब्रहमपुत्र मेल सुबह 3 बजे यानि 6 घंटे विलंब से चली। ट्रेनों के विलंबित परिचालन के कारण यात्री घंटों विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। वहीं शनिवार रात 9.40 बजे साहिबगंज आने वाली अप फरक्का एक्सप्रेस मालदा से चलकर अहले सुबह 3 बजे साहिबगंज पहुंची।