Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 10, 2012 - 03:00:24 AM


Title - चार नम्बर प्लेटफार्म में भी मिलेगा आज का टिकट
Posted by : riteshexpert on May 10, 2012 - 03:00:24 AM

जबलपुर। अभी तक स्टेशन में यात्रियों को करंट (आज) का टिकट लेने के लिये एक नम्बर प्लेटफार्म की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन अब ये भाग-दौड़ नहीं होगी। डीआरएम एके गुप्ता के निर्देश पर चार नम्बर प्लेटफार्म की 9 नम्बर की खिड़की पर भी अब करंट टिकट मिलेंगे। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए ये इंतजाम किया गया है।
मिलती रहेगी जानकारी- पूरे स्टेशन में कलर डिस्पले सज चुके हैं। यात्रियों को हर पल बदलने वाली बर्थो की ताजा स्थिति मिलेगी। इसके लिये उन्हें किसी खिड़की के आगे खड़े नहीं होना पड़ेगा, बल्कि ये कलर डिस्प्ले उन्हें बैठे-बैठे अपडेट करते रहेंगे। अभी तक पूछताछ काउण्टर में जानकारी मिलती थी, लेकिन बेहद परेशानी होती थी।
बड़ी राहत- इस नई व्यवस्था से सबसे ज्यादा राहत नि:शक्त यात्रियों एवं बुजुर्गो को मिलेगी, जो आसानी से इस प्लेटफार्म से उस प्लेटफार्म तक नहीं जा पाते हैं। इसके बाद उन्हें भी राहत मिली है, जिनकी ट्रेन चार नम्बर आने वाली होती थी, लेकिन उन्हें एक नम्बर के काउण्टर पर जाना पड़ता था।

बहुत जरूरत थी
मैंने खुद महसूस किया था कि टिकट लेने के लिये मुसाफिरों को बेकार में इतनी भागमभाग करनी पड़ रही है। फिर हमने प्रयास किये और अब यात्रियांे के लिये बहुत राहत हो गई है। हालांकि इसकी जरूरत बहुत पहले से थी।
-अनिल कुमार गुप्ता, डीआरएम