Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 04, 2013 - 12:00:05 PM


Title - छपरा व लखनऊ के लिए विशेष ट्रेन
Posted by : RailXpert on Jun 04, 2013 - 12:00:05 PM

जासं, नई दिल्ली : उत्तर रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं से लखनऊ तथा छपरा के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। लालकुआं से छपरा के बीच 05058 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 3 जून, 10 जून, 17 तथा 24 जून को दोपहर एक बजे लालकुआं से चलकर अगले दिन सुबह पौने दस बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में 05057 छपरा-लालकुआं विशेष ट्रेन 4 जून, 11, 18 तथा 25 जून को दोपहर सवा दो बजे छपरा से चलकर अगले दिन सुबह पौने नौ बजे लालकुआं पहुंचेगी। रास्ते में यह रुद्रपुर सिटी, रामपुर, बरेली,रोजा, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमखुई रोड थावे और सिवान में रुकेगी।
30 जून तक सप्ताह में तीन दिन 05059/05060 लालकुआं-लखनऊ-लालकुआं विशेष ट्रेन चलेगी। 29 जून तक ट्रेन नंबर 05059 बृहस्पतिवार, शनिवार तथा रविवार को रात 11.25 बजे लखनऊ से रवाना होकर अगले दिन सुबह सात बजे लालकुआं पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05060 बुधवार, शुक्रवार व रविवार को लालकुआं से दोपहर एक बजे रवाना होकर उसी दिन रात 9.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रास्ते में यह रोजा, बरेली, रामपुर, रुद्रपुर सिटी में रुकेगी। ट्रेनों में एक सेकेंड एसी, एक थर्ड एसी, सात स्लीपर व सात सामान्य कोच होंगे।