| छपरा व लखनऊ के लिए विशेष ट्रेन by RailXpert on 04 June, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | छपरा व लखनऊ के लिए विशेष ट्रेन on 04 June, 2013 - 12:00 PM | |
जासं, नई दिल्ली : उत्तर रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं से लखनऊ तथा छपरा के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। लालकुआं से छपरा के बीच 05058 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 3 जून, 10 जून, 17 तथा 24 जून को दोपहर एक बजे लालकुआं से चलकर अगले दिन सुबह पौने दस बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में 05057 छपरा-लालकुआं विशेष ट्रेन 4 जून, 11, 18 तथा 25 जून को दोपहर सवा दो बजे छपरा से चलकर अगले दिन सुबह पौने नौ बजे लालकुआं पहुंचेगी। रास्ते में यह रुद्रपुर सिटी, रामपुर, बरेली,रोजा, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमखुई रोड थावे और सिवान में रुकेगी। | ||