Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 01, 2013 - 21:00:39 PM


Title - छपरा से चलेगी लालकुआं तक विशेष ट्रेन
Posted by : RailXpert on Jun 01, 2013 - 21:00:39 PM

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुंआ-लखनऊ जं0 के बीच एवं एक जोड़ी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुंआ-छपरा-लालकुंआ के मध्य किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 05058 लालकुंआ-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी लालकुंआ से प्रत्येक सोमवार 3, 10, 17 एवं 24 जून को 4 फेरों में चलेगी। यह गाड़ी लालकुंआ से दोपहर 1.00 बजे प्रस्थान कर रूद्रपुर सिटी, रामपुर, बरेली, रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान से होते हुए सुबह 9.45 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05057) छपरा जंक्शन से प्रत्येक मंगलवार 4,11,18 एवं 25 जून को चार फेरों के लिये चलाई जाएगी।